{"_id":"5a970fcd4f1c1bdd0b8b677a","slug":"son-in-law-dies-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दामाद-ममेरे ससुर को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दामाद-ममेरे ससुर को ट्रक ने कुचला, मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र के संभल- जोया मार्ग स्थित गांव नाहरठेर में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर खंदक में पलट गया। इसके बाद बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर के पीछे से चल रहे बाइक सवार दामाद और उसके ममिया ससुर को रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से भाग गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा निवासी वहीद के बेटे शरीफ (25) की शादी 25 फरवरी को असमोली गांव के खुर्शीद की बेटी जासमीन के साथ हुई थी। मंगलवार शाम को वहीद अपनी पत्नी को लेकर ससुुराल गया था। ससुराल में उनके ममेरे ससुर बिलारी थाना क्षेत्र के गांव हरोरा निवासी भोलू हुसैन (48) भी आए हुए थे।
बुधवार की सुबह वहीद अपने गांव रसूलपुर धतरा के लिए बाइक से आने की तैयारी कर रहा था तो उनके ममेरे ससुर भोलू हुुसैन भी संभल तक साथ चलने के लिए कहने लगे। दोनों दामाद सुसर बाइक से संभल के लिए लौट रहे थे। जैसे ही बाइक संभल- जोया मार्ग पर नाहरठेर के निकट पहुुंची तो आगे चल रहे बिजली के तारों भरे ट्रैक्टर की संभल की ओर से आ रहे बजरपुट से लदे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। ट्रैक्टर खंदक में जा पलटा।
विज्ञापन
उसके बाद बेकाबू हुए ट्रक के चालक ने बाइक सवार दामाद, ससुर को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार लोगों का कुछ पता नहीं चल सका। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सूचना के बाद मौके पर उप जिलाधिकारी राशिद अली खां, नखासा के थाना प्रभारी अजय कुुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुुंचे। थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रक को कब्जे में ले लिया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।