{"_id":"604d06878ebc3ee646386a1c","slug":"son-dies-and-father-injured-in-road-accident-sambhal-news-mbd3828315131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल
विज्ञापन
संभल/रजपुरा। कस्बा गवां के नजदीक संभल-गवां मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि चालक के पिता की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हादसा शनिवार की सुबह करीब पांच बजे उस समय हुआ जब रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव इकौना निवासी आराम सिंह अपने 22 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गवां किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही गवां के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पुष्पेंद्र की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पेंद्र ट्रैक्टर चला रहा था। जबकि आराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख एक ईंट भट्ठे पर मौजूद मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और घायल को सीएचसी रजपुरा भेज दिया। साथ ही हादसे की सूचना पीड़ित परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी गुड़िया का रोरो कर बुरा हाल हो गया।
पीड़ित परिजनों की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गवां पुलिस चौकी के प्रभारी राम मेहर सिंह मलिक ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।