{"_id":"678c1774520629eb55012b3f","slug":"somewhere-there-is-leakage-and-somewhere-there-is-low-pressure-problem-people-are-thirsty-for-water-sambhal-news-c-204-1-chn1001-116944-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लीकेज तो कहीं लो प्रेशर की समस्या, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लीकेज तो कहीं लो प्रेशर की समस्या, पानी को तरसे लोग
Sun, 19 Jan 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
सर्दी के मौसम में भी शहर में पेयजल की समस्या बनी हुई है। लीकेज तो कहीं लो प्रेशर की वजह से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। बीते दो माह से वार्ड नौ में प्रेशर कम होने से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे लोग परेशान है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिका की पानी सप्लाई निर्धारित समय से नहीं आ रही। सुबह-शाम सिर्फ एक या आधा घंटे ही पानी मिल रहा है।
चंदौसी के वार्ड नौ की आबादी करीब आठ हजार है। पिछले करीब दो माह से वार्ड में पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों के मुताबिक, पालिका की ओर से उनके वार्ड में दिनभर में एक या आधे घंटे ही पानी की सप्लाई हो पा रही है, जिसका भी समय निर्धारित नहीं है। वहीं, सप्लाई का प्रेशर कम होने के चलते लोगों के घरों में पर्याप्त पानी भी नहीं पहुंच पाता है। कई बार पाइप लाइन में लीकेज होने के चलते समस्या और गंभीर हो जाती है।
वार्ड के मोहल्ला बूढ़ी माता, कैथल गेट, बारहसैनी, मारबाड़ी, पक्का कटरा और बृह्म बाजार आदि गलियों में लो प्रेशर के साथ पेयजल सप्लाई हो रही है। घरों की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। साथ ही लोगों का पानी भरने में समय भी बर्बाद हो रहा है। वहीं जिन घरों में मोटर नहीं हैं। उन्हें पड़ोसियों के घरों में लगे सबमर्सिबल पर निर्भर होना पड़ा रहा है। वार्ड के लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति में भी कटौती की गई है। सुबह और शाम के समय सिर्फ एक या आधे घंटे के लिए ही पेयजल सप्लाई होती है। उसमें भी पानी का इतना धीमा प्रेशर आ रहा है कि जरूरत भी पूरी नहीं हो पा रही है। कई बार पालिका के जलकर कर्मचारियों से लिखित व मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
- कई बार पालिका को लो प्रेशर की समस्या से अवगत करा चुका हूं। लिखित व मौखिक रूप से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। -नवकांत शर्मा, सभासद
- घर पर मोटर नहीं है। पानी का प्रेशर इतना कम है कि पहली मंजिल पर भी पानी नहीं पहुंच पाता। वह सिर्फ एक या दो बाल्टी ही पानी भर पाता है। - रोहित गुप्ता
- जरूरत के हिसाब से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही। पड़ोसियों के घरों से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान होना चाहिए। - राजू गुप्ता
-
लोग बोले- सप्लाई का समय भी निर्धारित नहीं
मोहल्ला बूढ़ी माता निवासी कमल वार्ष्णेय, मोहल्ला मारबाड़ी निवासी पूरन शर्मा, मोहल्ला पक्का कटरा निवासी रानी वार्ष्णेय, मोहल्ला बारहसैनी निवासी हेमंत वार्ष्णेय ने बताया कि पानी निर्धारित समय के अनुसार नहीं मिलता, सुबह व शाम के समय मात्र एक या आधे घंटे को ही पानी की सप्लाई मिल रही है। वह भी प्रेशर कम होने से पानी कम भर पाता है। अधिकांश लोगों के घरों में न तो मोटर है और न ही सबमर्सिबल है। ऐसे लोगों को पड़ोसियों के सबमर्सिबल पर ही निर्भर होना पड़ा रहा है।
..............
वार्ड नौ के लो प्रेशर की समस्या के बारे में आपके माध्यम से जानकारी मिली है। शनिवार को पेयजल लाइनों की जांच कर समस्या को दूर किया जाएगा। - अनुज कुमार, जेई जलकर विभाग