फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Somewhere the school closed under the supervision of BSA, then the teacher was absent

बीएसए के निरीक्षण में कही स्कूल बंद, तो कही शिक्षक गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the school closed under the supervision of BSA, then the teacher was absent
चंदौसी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान चार स्कूल बंद मिले। अन्य स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित रहे। साफ सफाई भी ठीक नहीं मिली। बीएसए ने बंद मिले स्कूल के स्टाफ व अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। साथ ही तीन दिन में सभी से साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। बीएसए की कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बीएसए सीपी सिंह ने बनियाखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्हें सुबह 8.10 बजे उच्च प्राथमिक जहांगीरपुर, सुबह 8.20 बजे प्राथमिक विद्यालय बहोरनपुर, सुबह 8.35 बजे प्राथमिक विद्यालय टोडकपुर, सुबह 9.05 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरगांव बंद मिले। बीएसए ने स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने के आदेेश दिए हैं तथा तीन में उनके समक्ष उपस्थित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सुबह 8.40 बजे प्राथमिक विद्यालय रीठ में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। सुबह 8.47 बजे प्राथमिक विद्यालय मुंगरेजपुर में एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। सुबह 8.57 बजे प्राथमिक विद्यालय गुरगांव में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। सुबह 9.49 बजे प्राथमिक विद्यालय गुरसरी में दो शिक्षामित्र लगातार तीन दिवस से अनुपस्थित मिले। विद्यालय की शैक्षिण गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिली। बीएसए ने सभी अनुपस्थित स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने और तीन दिन में उनके समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा बीएसए को सुबह 9.31 बजे प्राथमिक विद्यालय गुरसरी में सर्वाधिक अव्यवस्था मिली। बच्चों ने शिकायत की।
बताया कि मेन्यू के अनुसार मिड डे मील नहीं मिलता है। दूध व फल का वितरण नहीं होता है। जगह जगह परिसर में गंदगी मिली। शैक्षिक गुणवत्ता भी न्यूनतम मिली। विभागीय योजनाओं पर ध्यान नहीं है और स्टाफ पर भी नियंत्रण है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश दिए हैं तथा तीन दिन में समस्त स्टाफ सहित उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed