फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Some cruel person buried the newborn baby in the soil.

Sambhal News: किसी बेरहम ने नवजात शिशु को मिट्टी में दबाया

Mon, 04 Nov 2024 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 04 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Some cruel person buried the newborn baby in the soil.
किसी बेरहम ने नवजात शिशु को मिट्टी में दबाया
विज्ञापन

संभल। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय दोहा संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा में चरितार्थ हो गया। नवजात शिशु की जान लेने के इरादे से सरसो की फसल में गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया गया। लेकिन जब उसके रोने की आवाज दूर तक पहुंची तो खेल रहे बच्चों ने सुन ली। इसके बाद बच्चों ने शोर मचा दिया। बच्चों का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने नवजात शिशु को मिट्टी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि नवजात शिशु की सेहत ठीक है। वह खतरे से बाहर है।रविवार की शाम गांव मन्नीखेड़ा में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव निवासी मनोज सैनी के सरसो के खेत से नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनी। बच्चों ने करीब जाकर देखा नवजात शिशु मिट्टी में दबा हुआ था। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। आनन-फानन में नवजात शिशु को मिट्टी से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात को गड्ढा खोदकर दबाया गया था। एक टांग और चेहरे का कुछ हिस्सा खुला हुआ था। रोने की आवाज से बच्चों ने देखा और बाद में ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया। बताया कि गनीमत रही कि किसी जंगली जानवर ने नहीं देखा। पुलिस का मानना है कि नवजात शिशु को शाम के समय ही दबाया गया था। पुलिस इस मामले में छानबीन करने में लग गई है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अजफर कमाल ने बताया कि नवजात शिशु की आंख और नाक में मिट्टी थी उसको साफ कर दिया है। उपचार किया जा रहा है। हालत पूरी तरह ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed