फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Solid waste management plant could not start after a decade, people are facing problems due to dumping of garbage

एक दशक बीता पर शुरू न हो सका सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, डंप होते कूड़े से लोगों को हो रही परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Solid waste management plant could not start after a decade, people are facing problems due to dumping of garbage
संभल। नगर पालिका से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए छह करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजेंट प्लांट हसनपुर रोड स्थित तुर्तीपुर इल्हा में लगाया जाना है। वर्ष-2011 में बसपा शासन काल में इसका शिलान्यास किया गया था लेकिन निर्माण कार्य आज तक पूरा न हो सका है। इस कारण नगर पालिका क्षेत्र से हर रोज निकलने वाला करीब 150 टन कूड़ा डंप हो रहा है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वर्ष-2011 में शहर संभल को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए शुरू की गई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना आज तक अधूरी पड़ी है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी ना तो शहर के कूड़े को उठाने की व्यवस्था हुई और न ही जैविक खाद का उत्पादन ही शुरू हो पाया। योजना को मूल रूप देने के लिए एक कंपनी को ठेका दिया गया था। लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही से योजना परवान नहीं चढ़ सकी। तीन करोड़ रुपये खर्च कर लगाई गई मशीनें भी खराब होने लगी हैं। नगर पालिका ने ठप पड़े प्लांट को शुरू कराए जाने को काफी पत्राचार किया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस सबके बाद शासन ने दिसंबर-2021 में अहमदाबाद की फर्म मैसर्स एफआर इंजीमिक प्राइवेट लिमिटेड को एक करोड़ 83 लाख 98 हजार रुपये का टेंडर जारी करके फर्म को प्लांट लगाकर कूड़ा निस्तारण करने की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पालिका के ईओ रामपाल यादव का दावा है कि अब नई कंपनी द्वारा परिसर में ही दूसरी मशीनें स्थापित कर शहर के कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। जैविक खाद का उत्पादन भी हो सकेगा।
विज्ञापन

------------
बिजली कनेक्शन के लिए हो रहा पत्राचार
संभल। नगर पालिका ने प्लांट संचालन के लिए बिजली कनेक्शन लेने को कदम बढ़ाए। बिजली विभाग ने कनेक्शन के लिए करीब 10 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे नगर पालिका ने जमा किया है। कनेक्शन जारी होने के बाद एक सप्ताह के भीतर ही प्लांट कूड़े का निस्तारण करने लगेगा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि कनेक्शन के साथ 65 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। नगर पालिका द्वारा चेक के माध्यम से बजट की धनराशि दे दी गई, जिसे क्लीयर कराया जा रहा है। इसके क्लीयर होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed