फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Snakes nest in health sub-centre, panic among patients and health workers

स्वास्थ्य उपकेंद्र में सांपों का बसेरा, मरीज व स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत का माहौल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Snakes nest in health sub-centre, panic among patients and health workers
जुनावई। पिछले काफी दिनों से खंडहर में तब्दील पड़े स्वास्थ्य उपकेंद्र को चार माह पहले प्रारंभ किया गया। स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई होने के बाद भी आए दिन जहरीले सांप उपकेंद्र परिसर में मिल रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े गांव घोंसली राजा में वर्ष 2010 में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया गया था। उपकेंद्र के निर्माण के बाद इसे चालू नहीं किए जाने से भवन में खंडहर में तब्दील होने लगा। एमओआईसी डॉ. विरास यादव ने करीब चार माह पूर्व स्वास्थ्य उपकेंद्र को शुरू कराया था। उपकेंद्र के भवन व परिसर की साफ-साफाई कराई थी। स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के प्रसव कराने को एएनएम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एएनएम ने बताया कि जिस दिन से उन्होंने उपकेंद्र में कार्य शुरू किया है, तभी से आए दिन बड़े-बड़े जहरीले सांप उपकेंद्र परिसर में मिल रहे हैं। आए दिन सांप निकलने से भय का माहौल है। डर लगा रहता है कि सांप कहीं अस्पताल आने वाले मरीजों को न काट ले। सांप मरीजों के वार्ड, अलमारी व बिस्तर पर भी चले जाते हैं। आए दिन सांप निकलने से स्वास्थ्य कर्मियों सहित मरीजों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. विरास यादव ने बताया कि घोंसली राजा स्वास्थ्य उपकेंद्र में आए दिन सांप निकलने की शिकायत एएनएम से मिली है। उपकेंद्र का निरीक्षण करने के बाद शिकायत सही पाई है। सांपों की रोकथाम के लिए उपकेंद्र के चारों ओर फोरेट दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। दीवारों पर सांपों के चढ़ने से रोकने को दीवारों को प्लास्टर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed