फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Smart classes will run in 100 schools of the district, 2.54 crore approved

जिले के 100 स्कूलों में चलेंगी स्मार्ट क्लासें, 2.54 करोड़ की मिली स्वीकृति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Smart classes will run in 100 schools of the district, 2.54 crore approved
जिले में स्थित 100 स्कूलों में इस बार स्मार्ट क्लासें चलेंगी। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत इन क्लासों का संचालन किया जाएगा। जिला स्तरीय कमेटी ने इसके लिए 2.54 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के पांच और बेसिक शिक्षा विभाग के 95 स्कूलों में इस बार से स्मार्ट क्लासें चलेंगी। जिलाधिकारी ने इसके लिए 2.54 करोड़ रुपये के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
विज्ञापन

बहजोई स्थित एनआईसी के भवन में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जिलाधिकारी मनीष बसंल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सीडीओ कमलेश सचान, प्रभारी डीआईओएस, बीएसए, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभिकरण विभाग एवं अन्य सदस्य शामिल हुए। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा पांच और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 95 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासें चलाने के लिए प्रस्ताव आए। समिति ने इन पर विचार विमर्श किया। जिसके बाद डीएम ने 2.54 करोड़ रुपये की लागत से 100 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालन के प्रस्ताव पर अनुमोदन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed