फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Slogans of break caste and leave discrimination echoed in Quami Ekta rally

Sambhal News: कौमी एकता रैली में गूंजे जात-पात को तोड़ दो और भेदभाव तुम छोड़ दो के नारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Slogans of break caste and leave discrimination echoed in Quami Ekta rally
संभल। गांव टांडाकोठी और मतावली पट्टी जग्गू परशुराम में रोशन सिंह चौहान स्मारक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र एवं छात्रा इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पहले सत्र में कौमी एकता रैली निकाली गई। इसमें जात-पात को तोड़ दो और भेदभाव तुम छोड़ दो के नारे गूंजे।
विज्ञापन

शिविर के बौद्घिक सत्र में जी-20 की विषय वस्तु को ध्यान में रखते हुए भारतीय संस्कृति एवं नवीन जीवन शैली विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। डॉ. मंदीप सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति के बारे में पंडित मदनमोहन मालवीय का कहना है कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति की विशालता वसुधैव कुटुंबकम की पवित्र भावना में है। राहुल शर्मा ने कहा कि संस्कृति किसी भी देश, जाति और समुदाय की आत्मा होती है। इस दौरान डॉ. महेंद्र सिंह, हितेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed