फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six-year-old girl sexual harassment Imam arrested in sambhal

Sambhal: छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी इमाम को किया गिरफ्तार

Thu, 28 Jul 2022 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 01:09 AM IST
सार

संभल में एक इमाम पर मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी इमाम उवैस के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Six-year-old girl sexual harassment Imam arrested in sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। आरोप है कि दीनी तालीम देने के बाद मंगलवार दोपहर दो बजे आरोपी इमाम ने सभी बच्चों की छुट्टी कर दी लेकिन एक छह वर्षीय बालिका को रोक लिया। जब सभी बच्चे चले गए तो मासूम बालिका के साथ इमाम ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बालिका रोते हुए घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित परिवार पुलिस को तहरीर देने के लिए कोतवाली जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने धमका लिया और कुछ अन्य लोग भी इस मामले में हस्तक्षेप करने लगे जिसके बाद पीड़ित परिवार कोतवाली नहीं पहुंच सका लेकिन बुधवार को बालिका की मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी इमाम उवैस के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed