फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six students of Sambhal reached Hungary after leaving Ukraine

यूक्रेन छोड़कर हंगरी पहुंचे संभल के छह छात्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Six students of Sambhal reached Hungary after leaving Ukraine
यूक्रेन से निकलकर संभल के छह छात्र गुरुवार को हंगरी पहुंच गए हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारी इन छात्रों के संपर्क में हैं। हंगरी से छात्रों ने शुक्रवार को फ्लाइट मिलने की उम्मीद जताई है। स्वदेश लौटने की सूचना के बाद परिजनों खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

संभल के गांव मदाला निवासी मोहम्मद असरार ने बताया कि उनका बेटा अदनान, भतीजा मोहम्मद आतिफ, बदरूद्दीन और गांव हाजीपुर निवासी मोहम्मद शादमान व दीपा सराय निवासी छात्रा अरूबा यूक्रेन से निकलकर हंगरी पहुंच गए हैं। वह लोग एयरपोर्ट के नजदीक रुके हुए हैं। छात्रों ने हंगरी पहुंचकर परिजनों को फोटो भेजे हैं। इन फोटो को देखकर परिजनों ने भी राहत महसूस की है।
विज्ञापन

दरअसल यह सभी छात्र यूक्रेन के खारकीव शहर की वीएन राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुआ तो पढ़ाई रूक गई लेकिन यह सभी हॉस्टल में ही ठहरे रहे। खारकीव शहर पर रूसी सेना ने हमला किया तो मंगलवार की सुबह किसी तरह खारकीव शहर से निकलने के लिए चल पड़े थे। मोहम्मद असरार ने बताया कि उनके बेटे ने बताया है कि गुरुवार की रात को किसी समय फ्लाइट मिल जाएगी और वह शुक्रवार तक भारत पहुंच जाएंगे। वहीं सैफ खां सराय निवासी सलमान भी हंगरी पहुंच चुके हैं। छात्र ने अपने परिजनों को बताया है कि वह हंगरी में हैं और अभी फ्लाइट कब मिलेगी, इसकी जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed