फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six members of the District Planning Committee were elected, but no member was elected from the Gunnaur body

Sambhal News: जिला योजना समिति के छह सदस्य निर्वाचित हुए, गुन्नौर निकाय से नहीं चुना गया सदस्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Six members of the District Planning Committee were elected, but no member was elected from the Gunnaur body
संभल। जिला योजना समिति के छह सदस्य रविवार को चुने गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रमाण पत्र दिए। गुन्नौर निकाय से सदस्य का चुनाव नहीं हो सका। जिस आरक्षण में सदस्य ने नामांकन कराया था वह पराजित हो गया।
विज्ञापन

अब अनारक्षित महिला के पद पर सदस्य का चुनाव होना है। इसके लिए शासन से निर्देश जारी होने के बाद ही चुनाव हो सकेगा। जो सदस्य निर्वाचित हुए हैं उसमें नगर पालिका परिषद बहजोई से जितेंद्र यादव, चंदौसी से अमन, नगर पंचायत गवां से प्रेमवती, बबराला से मीना गुप्ता, सिरसी से इरफान हैदर और नरौली से रजत कुमार शामिल हैं। संभल नगर पालिका परिषद से चंचल को निर्विरोध चुना जा चुका है।
विज्ञापन

अब गुन्नौर निकाय से सदस्य का पद रिक्त है। मालूम सदस्य जिला योजना समिति सदस्य के लिए दो पद अनारक्षित वर्ग, दो पद अनारक्षित वर्ग महिला, एक पद अनुसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जाति महिला, एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला का शामिल है। अब अनारक्षित वर्ग महिला का पद रिक्त है। जिसके लिए गुन्नौर निकाय से सदस्य चुना जाना है। एडीएम ने बताया कि रिक्त पद के लिए शासन से निर्देश मिलने पर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed