{"_id":"6a0f6a7c75c160c3ee0471f4","slug":"six-mass-arrests-of-people-who-performed-album-jams-and-restaurants-after-funerals-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129468-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर हादसे के बाद चक्का जाम और हंगामा करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर हादसे के बाद चक्का जाम और हंगामा करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जुनावई थाने में जाम लगाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस
जुनावई। थाना क्षेत्र के अहरोला नवाजी गांव के किसान विनेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव रख कर जाम लगाने व पुलिस से अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने छह नामजदों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना क्षेत्र के अहरोला नवाजी गांव के रहने वाले किसान विनेश कुमार सोमवार की रात्रि नदी से बालू लेने गए थे। तभी बालू खनन करने वाले ठेकेदार के लोगों द्वारा बालू लेने से मना कर दिया गया। जिससे किसान खाली ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहा था। तभी नदी से पांच सौ मीटर दूर किसान विनेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। मृतक परिवार के लोगों के द्वारा थाने में ठेकेदार के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। उसी शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव रास्ते में ही रोक कर जाम लगा दिया गया था। जबकि रास्ते से हटने की बात करने गई पुलिस के साथ कुछ लोगों के द्वारा गाली-गलौज एवं अभद्रता की गई थी। इस मामले में थाना पुलिस ने अहरोला नवाजी, काशीपुर, अहरोला नौआबाद सहित तीन गांव के 21 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों पर गैर कानूनी तरीके से रास्ता रोकने, गाली-गलौज करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने छह आरोपियों में मणिकावली गांव के रहने वाले कुंवर पाल उर्फ लखपत सिंह, अहरोला नौआबाद के रजनेश कुमार, अहरोला नवाजी के जीतपाल, काशीपुर गांव के जीतपाल उर्फ जीतू, मनवीर सिंह व ओमपाल सिंह सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया लिंक मार्ग जाम लगाने एवं हंगामा करने तथा गाली-गलौज एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।