फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six dumpers engaged in illegal mining, three tractor-trolleys and two JCB seize

अवैध खनन में लगे छह डंपर, तीन ट्रैक्टर-ट्राली समेत दो जेसीबी सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Six dumpers engaged in illegal mining, three tractor-trolleys and two JCB seize
संभल। शनिवार को उपजिलाधिकारी रमेश बाबू के नेतृत्व में पुलिस और खनन अधिकारी ने असमोली के मनोटा में अवैध खनन में लगे छह डंपर और दो जेसीबी पकड़कर सीज कराई हैं। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में वाजिदपुरम के पास से उपजिलाधिकारी ने तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़कर सीज कराई हैं। इन पर जुर्माना तय किया जाना है। राजस्व विभाग इसकी रिपोर्ट तैयार करेगा।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के रचैटा के जंगल में अवैध खनन किया जा रहा था। शनिवार की सुबह सूचना मिलने पर खनन अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी रमेश बाबू भी पहुंच गए। पुलिस प्रशासन ने मौके से खनन करतीं दो जेसीबी और छह डंपर को पकड़ लिया। कार्रवाई करते हुए इन्हें सीज किया गया। दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र में वाजिदपुरम के नजदीक मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां उपजिलाधिकारी रमेश बाबू ने पकड़ी। इन्हें भी सीज किया गया है।
विज्ञापन

अवैध खनन करने के मामले में प्रशासन की ओर से जुर्माना तय किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed