फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sister demands zamindari, that's why brother does not tie rakhi

Sambhal News: बहन मांग ले जमींदारी, इसलिए भाई नहीं बंधवाते राखी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sister demands zamindari, that's why brother does not tie rakhi
संभल। त्योहारों की परंपरा हमारे देश में सबसे अलग है। देश में होने वाले सभी पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्रेम का अटूट बंधन वाला त्योहार है। इसको पूरा देश मनाता है। तमाम सौहार्द की मिसालें सामने आती हैं। कहीं हिंदू बहन अपने मुस्लिम भाई को राखी बांधती है तो कहीं मुस्लिम बहन द्वारा अपने हिंदू भाई को राखी बांधी जाती है। इन रिश्तों की मजबूती से ही हमारे त्योहार दुनिया में सबसे अलग हो जाते हैं, लेकिन संभल जिले में बेनीपुर चक ऐसा गांव हैं जहां रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया जाता।
विज्ञापन

किसी अनजाने डर की परंपरा को सादियों से निभाया जा रहा है। संभल से करीब पांच किलोमीटर दूर इस गांव में सदियों से रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया जाता। वजह यह है कि कहीं बहन उपहार में जमींदारी न मांग ले जिससे उन्हें फिर अपना गांव छोड़ना न पड़े। इसके पीछे एक सदियों को पुरानी कहानी है जिसको आधुनिक युग की पीढ़ी भी मान रही है।
विज्ञापन

गांव के बुजुर्गों की मानें तो वे पहले अलीगढ़ की अतरौली तहसील के गांव सेमराई में रहते थे। जबकि ये गांव ठाकुरों का था। बावजूद इसके यादव और ठाकुरों में कभी कोई टकराव की स्थिति नहीं आई और दोनों ही जाति के लोग खुशी से रहते थे। कई पीढ़ियों तक ठाकुर परिवार में कोई बेटा नहीं जन्मा, इसलिए इस परिवार की एक बेटी ने यादव जाति के युवक को राखी बांधना शुरू कर दिया था, लेकिन एक बार ठाकुर की बेटी ने यादव भाई से उसकी जमींदारी उपहार में मांग ली। इस पर उन्होंने गांव छोड़ने का फैसला लिया और बाद में सभी यादव जाति के लोग बेनीपुर चक में आकर बस गए थे। तब से यादव परिवारों ने फैसला लिया था कि अब राखी नहीं बंधवाएंगे। इस कहानी जैसी परंपरा को अभी की पीढ़ी भी निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed