Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sisauna Danda Fair begins tomorrow

Sambhal News: सिसौना डांडा मेला का आगाज कल से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sisauna Danda Fair begins tomorrow
गवां। गंगा तट पर बसे सिसौना डांडा गंगा घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक मेले की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तीन दिवसीय यह मेला 22 नवंबर को श्री हरि बाबा बांध धाम पर ध्वजा पूजन के साथ शुरू होगा। यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति का प्रमुख केंद्र है, जहां लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन 22 नवंबर को सुबह दस बजे श्री हरि बाबा बांध धाम पर झंडी पूजन होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे गंगा किनारे हवन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। दोपहर तीन बजे से लोकगीत कार्यक्रम होंगे। शाम को गंगा की भव्य महाआरती की जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

23 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर मेले का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा। शाम साढ़े पांच बजे गंगा आरती होगी। रात सात बजे से नौ बजे तक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के जाने-माने कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद रात दस बजे से श्री बृज केंद्र मथुरा के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम दिन योग और रासलीला की होगी प्रस्तुति
मेले के अंतिम दिन 24 नवंबर को प्रातःकाल आर्य समाज के तत्वावधान में योग अभ्यास सत्र आयोजित होगा। इसके बाद सांस्कृतिक पंडाल में बृज क्षेत्र के कलाकारों द्वारा रासलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। राधा-कृष्ण की लीलाओं का मंचन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रहेगा। यह दिन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम होगा। श्रद्धालु इन आयोजनों का आनंद ले सकेंगे।
मेले में बनाई अस्थायी कोतवाली
मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला परिसर में पेयजल के लिए नलों के साथ पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। पूरे मेला क्षेत्र में प्रकाश के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि रात में कोई असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन विशेष सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला परिसर में अस्थायी कोतवाली की स्थापना की गई है।

पांच इंस्पेक्टर, 21 दरोगा, 80 कांस्टेबल तैनात
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को मेला प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें पांच इंस्पेक्टर, 21 दरोगा, 80 कांस्टेबल और 31 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसी भी तैनात की गई है। दो दमकल स्टेशन भी बनाए गए हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पांच यातायात पुलिस के जवान भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed