फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sirsi gate will remain closed till tonight

Sambhal News: सिरसी फाटक आज रात तक बंद रहेगा

Thu, 07 Nov 2024 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sirsi gate will remain closed till tonight
संभल। संभल-मुरादाबाद रेल लाइन पर सिरसी में बुधवार को रोड सरफेस मरम्मत का काम शुरू हो गया। जिसके चलते बृहस्पतिवार की रात आठ बजे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों से ट्रैफिक गुजरेगा। प्राइवेट, रोडवेज बसें और व्यावसायिक भारी वाहन संभल से चंदौसी होकर मुरादाबाद जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, संभल-मुरादाबाद रेल लाइन पर सिरसी में गड्ढे हो गए थे। इसकी मरम्मत का कार्य बुधवार को ही शुरू हो गया है। पहले दिन रोड बंद नहीं किया गया लेकिन बृहस्पतिवार की रात आठ बजे तक रोड बंद रहेगा। इसलिए संभल से वाया सिरसी कोई भी भारी वाहन मुरादाबाद की ओर आ-जा नहीं सकेगा। भारी वाहन, रोडवेज और प्राइवेट बसें संभल से चंदौसी, बिलारी होते हुए मुरादाबाद जाएंगे। वहीं, मुरादाबाद से संभल आने वाले सभी वाहनों को गांगन से कुंदरकी-बिलारी-चंदौसी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे में बिलारी और चंदौसी होते हुए इन वाहनों को संभल की ओर आना पड़ेगा। वहीं, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए सिरसी में आबादी के बीच गुजरने वाले मार्ग का विकल्प दिया गया है लेकिन इस मार्ग तक पहुंचने के लिए भी मखदूमपुर और फुलसिंघा होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

यह है वैकल्पिक मार्ग
अगर चार पहिया या दो पहिया वाहन से सफर करना है तो उसके लिए सिरसी होकर दो विकल्प खुले हैं। संभल से मुरादाबाद मार्ग पर एक रास्ता मखदूमपुर के लिए कटा है। यह रास्ता सिरसी हॉल्ट के रेलवे फाटक 10 सी पर खुलेगा। यहां से अपने दो पहिया और चार पहिया वाहन से आप निकल सकते हैं। दूसरा रास्ता फुलसिंघा गांव में होते हुए रेलवे फाटक संख्या 13 सी पर खुलेगा। आप अपने दो पहिया और चार पहिया वाहन से निकल सकते हैं। मखदूमपुर से होकर गुजरने वाले रास्ते से जब आप मुरादाबाद की ओर बढ़ेंगे तो सिरसी कस्बे के अंदर से आपको अपना दो पहिया और चार पहिया वाहन निकालना पड़ेगा। सिरसी कस्बे के अंदर की सड़कें सकरी हैं। ऐसे में फुलसिंघा वाली सड़क बढि़या रहेगी। यह पक्की है और आने जाने में एकाएक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी वाले मार्ग से निकलेंगे तो नहीं आएगी समस्या
संभल। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी ने बताया कि वैसे तो चार पहिया और दोपहिया वाहनों के लिए बैकल्पिक मार्ग हैं लेकिन यह मार्ग संकरे हैं और आबादी के बीच से होकर गुजरते हैं। इसलिए बेहतर यही होगा कि वाया चंदौसी होकर सफर करें। इससे न जाम में फंसेंगे और न ही असुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed