फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sirsi chairman's car burnt to ashes in Ghaziabad

Sambhal News: गाजियाबाद में धू-धूकर जल गई सिरसी चेयरमैन की कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sirsi chairman's car burnt to ashes in Ghaziabad
सिरसी। गाजियाबाद में नगर पंचायत सिरसी से भाजपा के चेयरमैन कौसर अब्बास की स्कॉर्पियो में आग लग गई। उनका परिवार भी कार में था। गाड़ी चालक की सूझबूझ से उनका परिवार जलती गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकल आया। थोड़ी देर होने पर बड़ी अनहोनी हो सकती थी। दरअसल, चेयरमैन कौसर अब्बास के बड़े भाई समर अब्बास स्कॉर्पियो गाड़ी से बृहस्पतिवार को नोएडा में अपनी छोटी बहन के यहां आए थे। देर रात वापस घर लौटने लगे। गाजियाबाद में रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने पुल पर पहुंचे तो गाड़ी में आग की लपटें उठने लगीं। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी लोगों की जान बची। गाड़ी में चेयरमैन कौसर अब्बास के बड़े भाई समर अब्बास, उनकी पत्नी, चेयरमैन की मां और ड्राइवर साकिब मौजूद थे। कुछ ही देर में आंखों के सामने गाड़ी धू-धूकर जलकर खत्म हो गई। डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन

चेयरमैन कौसर अब्बास ने बताया कि हमारी छोटी बहन का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। मैं खुद जाने वाला था लेकिन कार्यालय के जरूरी काम की वजह से मैं नहीं जा सका। बड़े भाई समर अब्बास एवं भाभी और हमारी मां गई हुई थीं। नगर वासियों की दुआओं से इतना बड़ा हादसा टला। परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed