फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sipahi hatyakand in chandausi

पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा सिपाही हत्याकांड का आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
sipahi hatyakand in chandausi
चंदौसी। फरारी हत्याकांड के तीसरे हत्यारोपी धर्मपाल को शुक्रवार को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर ले लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। लेकिन धर्मपाल अभी भी पुलिस को गुमराह कर रहा है। कड़ी पूछताछ के बावजूद पुलिस को कई उल्टी सीधी जानकारी दे रहा है। बनियाठेर थाना पुलिस इस पूरे प्रकरण में अब तक सबसे फिसड्डी साबित हुई है। रिमांड पर भी वह धर्मपाल से कुछ खास नहीं उगलवा पाई है।
विज्ञापन

17 जुलाई को शाम पांच बजे चंदौसी न्यायालय से मुरादाबाद जाते समय पुलिस वैन में तीन बंदी दो पुलिस कर्मियों की हत्या कर फरार हो गए थे। इसमें शकील व कमल को मुठभेड़ में मार गिराया गया। फरारी हत्याकांड बनियाठेर थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया। यह क्षेत्र अपराधियों के लिए सबसे अधिक उपयुक्त माना जा रहा है। यही कारण है जिले की कई बड़ी वारदातों को अपराधियों ने इसी थाना क्षेत्र में अंजाम दिया है।
विज्ञापन

फरारी हत्याकांड में भी बनियाठेर थाना पुलिस अपनी कार्यकुशलता का कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है। इतने बड़े मामले में बनियाठेर थाना पुलिस ना तो किसी अपराधी को गिरफ्तार कर सकी, ना तो कोई सुरागरसी हासिल कर सकी। जबकि वारदात के बाद तीनों फरार बंदी बनियाठेर थाना क्षेत्र में ही रहे। एक फरार बंदी को अमरोहा पुुलिस तो दूसरे बंदी को रजपुरा थाना पुलिस ने ढ़ेर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे आरोपी धर्मपाल की तलाश भी बनियाठेर पुलिस नहीं कर सकी है, उसे भी एसओजी, सर्विलांस व स्वाट टीम ने ही हरियाणा में पकड़ा। अब जब न्यायालय ने धर्मपाल को पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर दिया है तो पहले दिन पुलिस कुछ भी उगलवा नहीं सकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि धर्मपाल से पूछताछ लगातार चल रही है। उससे कई सवालों के उल्टी सीधे जवाब दिए हैं, जो जानकारी दी है, उसे परखा जा रहा है। हालांकि अभी कोई ऐसी जानकारी धर्मपाल से नहीं मिली है, जिसे साझा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed