{"_id":"61d34e125a4f8b70af78e8d8","slug":"signal-dharna-of-traders-in-station-premises-demanding-under-pass-chandausi-news-mbd414860068","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर पास की मांग को लेकर स्टेशन परिसर में व्यापारियों का सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर पास की मांग को लेकर स्टेशन परिसर में व्यापारियों का सांकेतिक धरना
विज्ञापन
चंदौसी। सोमवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंडी समिति व बदायूं चुंगी स्थित दोनों रेलवे फाटक पर अंडर पास बनवाए जाने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में सांकेतिक धरना दिया। साथ ही शीघ्र अंडरपास बनवाए जाने की मांग की।
व्यापारियों ने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने पर एंबुलेंस व दमकल गाड़ी को खड़ा होना पड़ता है। जिससे नागरिकों को तत्काल मिलने वाली मदद नहीं मिल पाती। छात्र-छात्राओं को भी रेलवे फाटक बंद होने पर घर व स्कूल पहुंचने में देरी होती है। व्यापारियों ने कहा कि सोमवार को सांकेतिक धरना दिया गया है। अगर शीघ्र ही दोनों रेलवे फाटकों पर अंडर पास बनवाने की पहल नहीं होती है तो रेलवे स्टेशन परिसर में भूख हड़ताल जैसे आंदोलन किए जाएंगे। व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय के नेतृत्व में व्यापारी स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से अंडर पास बनवाए जाने की मांग को लेकर रेल अधिकारियों को ज्ञापन भेज चुके हैं।
धरने के दौरान स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार मिश्रा ने पहुंच व्यापारियों से जानकारी की। इस अवसर पर शाह आलम मंसूरी, विक्रांत लाल, नितिन राघव, राजेंद्र सिंह,नक्षत्र अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल, अक्षय शर्मा, मुदित गर्ग, परवेज आलम, निखिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्टेशन परिसर में धरने के दौरान व्यापारियों से वार्ता की गई। व्यापारियों की दोनों रेलवे फाटक पर अंडर पास बनवाने की मांग को लेकर रेलवे के उच्चाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा।
आशीष मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक, चंदौसी