फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SIB team raided Mentha firm, investigation continued till late night

Sambhal News: एसआईबी टीम ने मेंथा फर्म पर छापा, देर रात तक चलती रही जांच-पड़ताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
SIB team raided Mentha firm, investigation continued till late night
चंदौसी। मोहल्ला रामनौमी में बृहस्पतिवार की शाम एसआईबी की टीम ने एक मेंथा फर्म पर छापा मारा। रात तक टीम फर्म में जांच पड़ताल करती रही। इससे पहले पिछले सप्ताह टीम ने पुरानी पैंठ में भी एक मेंथा फर्म पर छापा मारा था। लगातार कार्रवाई से मेंथा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम छह बजे करीब मुरादाबाद की एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर रणन्जय कुमार अपनी टीम पुलिस बल के साथ मोहल्ला रामनौमी में आशू बंसल की मेंथा फर्म पर पहुंचे। मेंथा फैक्टरी पर जीएसटी चोरी की जानकारी पर छापा मारा। टीम ने फैक्टरी में रखे दस्तावेजों के साथ स्टाॅक रजिस्टर आदि चेक किए। दस्तावेजों से मिलान किया। रात तक एसआईबी की टीम फर्म पर दस्तावेज खंगालती रही। असिस्टेंट कमिश्नर रणन्जय कुमार ने बताया कि अभी जांच पड़ताल जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed