फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SIB raids in Mentha and chemicals firm, tax evasion of 45 lakhs found

मेंथा और केमिकल्स फर्म में एसआईबी का छापा, 45 लाख की कर चोरी मिली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

राज्य कर विभाग की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) टीम ने चंदौसी रोड स्थित मेंथा और मोहल्ला नाला में केमिकल्स फर्म पर छापा मारा। दस्तावेज की छानबीन में और कर चोरी का मामला मिल सकता है। इसकी पूरी आशंका है।कमलेश्वर प्रसाद वर्मा, अपर आयुक्त ग्रेड वन, मुरादाबाद मंडल।

विज्ञापन
SIB raids in Mentha and chemicals firm, tax evasion of 45 lakhs found
SIB raids in Mentha and chemicals firm, tax evasion of 45 lakhs found - फोटो : SAMBHAL

विस्तार

राज्य कर विभाग की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) टीम ने चंदौसी रोड स्थित मेंथा और मोहल्ला नाला में केमिकल्स फर्म पर छापा मारा। अधिकारियों ने फर्म पर रिकार्ड को खंगाला। खरीद-फरोख्त का ब्योरा देखने के साथ ही वहां पर रखे स्टॉक की स्थिति को देखते हुए उसका मिलान किया। इस दौरान करीब 45 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है। 18 लाख दोनों फर्म की ओर से जमा किए गए हैं। टीम दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गई है। अधिकारियों के अनुसार कर चोरी और मिलने की आशंका है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर में राज्य कर विभाग की एसआईबी की टीम ने डिप्टी कमिश्नर एसआईबी सूरजपाल मलिक के नेतृत्व में चंदौसी रोड स्थित मेंथा फर्म एमएस ट्रेडर्स पर छापा मारा। इस दौरान 12 लाख रुपये का अतिरिक्त माल रखा हुआ मिला। इसके अलावा काफी गड़बड़ी भी मिली। दस्तावेज जब्त किए गए हैं। एसआईबी की दूसरी टीम ने मोहल्ला नाला के पास स्थित रॉयल केमिकल्स पर छापा मारा। यहां भी दस्तावेज जब्त किए गए। प्राथमिक पड़ताल के दौरान दोनों फर्म में करीब 45 लाख रुपये की कर चोरी मिली है।
विज्ञापन

संभल की मेंथा और केमिकल फर्म में करीब 45 लाख की कर चोरी पकड़ी गई है। जो दस्तावेज जब्त किए गए हैं। उनकी छानबीन की जा रही है। दस्तावेज की छानबीन में और कर चोरी का मामला मिल सकता है। इसकी पूरी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश्वर प्रसाद वर्मा, अपर आयुक्त ग्रेड वन, मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed