फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra

Sambhal News: कलश यात्रा संग श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra
चंदौसी। मोहल्ला हनुमानगढ़ी के अंजनी धाम मंदिर पर मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा से पूर्व पीले वस्त्र धारण की हुई महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रख ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा का जगह-जगह फूलवर्षा कर स्वागत किया गया। अंजनी धाम मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा आसपास के गली मोहल्ले से गुजरती हुई पुन: अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

कथा के पहले दिन कथा वाचक कृष्णकांत शास्त्री ने श्रीमद्भागवत की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्रों के माध्यम से मानव जीवन को सत्य, प्रेम और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। बताया कि कलियुग में भागवत कथा ही ऐसा साधन है, जिसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मन को शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। भागवत कथा हमें यह सिखाती है कि अहंकार, क्रोध और लोभ को त्याग कर भगवान की शरण में जाना ही जीवन का परम उद्देश्य है।
विज्ञापन

कथा के अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा तिवारी, शिवओम तिवारी, अजय कुमार जैन, अंकुर अग्रवाल, बिट्टू अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, शिखा शर्मा, सुजाता शर्मा, नंदिनी अग्रवाल, नीतू रस्तोगी, ज्योति शर्मा, सोनू मिश्रा, सुधीर कुमार, दिनेश कुमार श्रीमाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed