{"_id":"692c8e25dab162c2b90234c3","slug":"shri-kalki-mahotsav-begins-today-in-sambhal-jagadguru-rambhadracharya-will-narrate-the-kalki-katha-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kalki Mahotsav: संभल में श्री कल्कि महोत्सव का श्री गणेश आज से, जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे कल्कि कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kalki Mahotsav: संभल में श्री कल्कि महोत्सव का श्री गणेश आज से, जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे कल्कि कथा
Mon, 01 Dec 2025 12:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:04 AM IST
सार
संभल के असमोली क्षेत्र के गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के परिसर में एक दिसंबर से सात दिसंबर तक श्री कल्कि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
जगदगुरु रामभद्राचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल के असमोली क्षेत्र के गांव ऐंचोड़ा कंबोह में सोमवार सुबह महायज्ञ के साथ श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ होगा। पहली बार श्री कल्कि कथा का आयोजन किया गया है। तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के द्वारा कथा में प्रवचन होगा। एक दिसंबर से नौ दिसंबर तक महोत्सव चलेगा। महोत्सव के लिए तंबुओं का नगर बन गया है। कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां आएंगी।
विज्ञापन
असमोली क्षेत्र के गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के परिसर में एक दिसंबर से सात दिसंबर तक श्री कल्कि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि श्री कल्कि महोत्सव 2025 की प्रमुख विशेषता यह है कि इस वर्ष पहली बार ऐसा होगा कि श्री कल्कि कथा सुनने का मौका मिलेगा। कथा मर्मज्ञ पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य के श्रीमुख से विश्व की प्रथम श्री कल्कि कथा को सुनना एक ऐतिहासिक क्षण होगा। श्री कल्कि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री कल्कि महोत्सव के इतिहास का विशालतम पंडाल लगाया गया है।
विज्ञापन
पंकज चाहल ने बताया कि श्री कल्कि महोत्सव में प्रतिदिन योग शिविर भी आयोजित किया जाएगा। प्रवास करने वाले श्रद्धालु सुबह में योगाचार्यों के निर्देशन में योग करेंगे। श्री कल्कि कथा की विश्राम बेला में प्रतिदिन शाम को भव्य आरती की जाएगी। कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालु आरती में शामिल होंगे।
विज्ञापन