{"_id":"6508b94b07b6ec234301e856","slug":"show-cause-notice-issued-to-tehsildars-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-2999-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कम वसूली को लेकर डीएम ने तहसीलदारों को जारी किए कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कम वसूली को लेकर डीएम ने तहसीलदारों को जारी किए कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
बहजोई (संभल)।
जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। यह बात डीएम मनीष बंसल ने कही। वह कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
सोमवार शाम हुई बैठक में डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि ढाबों समेत सभी रेस्टोरेंट व रेहड़ी-पटरियों पर खाने का सामान बेचने वालों से स्पष्ट कर दिया जाए कि कोई भी खाद्य वस्तु बनाते व बेचते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। फूड लाइसेंस धारियों की सूची जीएसटी विभाग को भेजी जाए। मिलावटी दूध व पनीर की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जाए। ड्रग इंस्पेक्टर अपने-अपने क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर स्टॉक रजिस्टर चेक करें। आबकारी अधिकारी शराब की ओवर रेटिंग पर ध्यान देते हुए अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
राजस्वकर्मी आरसी की वसूली बढ़ाएं। बड़े बकायेदारों की भी जानकारी करें। विद्युत आरसी को लेकर भी गंभीरता दिखाई जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई संज्ञान में लाने के निर्देश दिए। विद्युत, बैंक व वाहन देय की कम वसूली को लेकर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।