{"_id":"625dc795c09b4c138c79e348","slug":"show-cause-notice-issued-to-20-panchayat-assistants-who-were-missing-from-the-meeting-one-day-s-salary-also-stopped-chandausi-news-mbd4251820189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से गायब रहे 20 पंचायत सहायकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, एक दिन का वेतन भी रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से गायब रहे 20 पंचायत सहायकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, एक दिन का वेतन भी रोका
विज्ञापन
जुनावई ब्लाक में पंचायत सहायकों की बैठक लेते एडीओ पंचायत। संवाद
- फोटो : CHANDAUSI
जुनावई। ब्लाक मुख्यालय में ग्रामीणों के मूलभूत आंकड़े एकत्र पंचायत सहायकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 20 पंचायत सहायक को कारण बताओ नोटिस करने के साथ एक-एक दिन का मानदेय काटने को सचिवों को निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत पंचायत सहायकों के माध्यम से ब्लाक मुख्यालय की ओर से ग्रामीणों के मूलभूत आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। इन आंकड़ों की रिपोर्ट पंचायत सहायकों को ब्लाक मुख्यालय पर 21 अप्रैल को जमा करनी है, परन्तु अभी तक 70 प्रतिशत ही पंचायत सहायक अपनी रिपोर्ट ब्लाक मुख्यालय पर जमा कर चुके हैं। जबकि 30 प्रतिशत पंचायत सहायक द्वारा रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत कुलदीप कुमार ने ग्राम पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों के साथ बैठक की।
जिसमें एडीओ पंचायत ने पंचायत सहायकों से रिपोर्ट की सूची के संबंध में जानकारी की। जिसमें सभी पंचायत सहायकों को आदेश दिए कि वह अपने-अपने पंचायत भवनों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बैठकर सरकार की प्राथमिकता वाले कार्य करेंगे। जिन पंचायत में भवन पूर्ण नहीं हुए अतवा अपूर्ण है, उनको पूरा कराने में पंचायत सहायक सहयोग करेंगे। बैठक से गायब रहे गांव पुशावली के पंचायत सहायक अविनाश यादव, गांव सिकरौरा खादर के रोहिताश कुमार, गांव हुसैनपुर खाम के पिंकी कुमारी, गांव मिठनपुर की रोशनी, गांव झुकेरा के प्रवेश कुमार, लहरा नगला श्या के अनुज कुमार, अहरोला नवाजी के तान्या यादव, महाबली मोहिमुद्दीनपुर के कौशलेंद्र सिंह सहित 20 पंचायत सहायक का एक दिन का वेतन रोका जाएगा तथा सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।