फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shot in the stomach of a farmer who went to irrigate the crop, condition critical

फसल की सिंचाई करने गए किसान के पेट में गोली मारी, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shot in the stomach of a farmer who went to irrigate the crop, condition critical
संभल। फसल की सिंचाई करने खेत पर पहुंचे किसान को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया और गोली मार कर भाग गए। किसी तरह किसान ने परिजनों को फोन से घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात करीब 11.30 बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी धर्मवीर उर्फ भोला को खेत पर पकड़ कर बदमाशों ने मारपीट की और पेट में गोली मार दी। पीड़ित किसान के परिजनों ने बताया कि उनका खेत गांव लहरशीश के खेत खलियान में है। इस समय धान की फसल है। जिसकी सिंचाई करने के लिए धर्मवीर बुधवार की देर रात बिजली आने के बाद खेत पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान बदमाशों ने पकड़ लिया और मारपीट कर गोली मार दी। किसान को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हयातनगर थाना इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गोली चलने का मामला सामने आ रहा है। किसान का उपचार चल रहा है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed