फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shops started opening in the market, the beauty of the city gradually started increasing.

Sambhal News: बाजार में खुलने लगीं दुकानें, धीरे-धीरे बढ़ने लगी शहर की रौनक

Sat, 30 Nov 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 30 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shops started opening in the market, the beauty of the city gradually started increasing.
संभल में बाजार में खुली दुकानें और सड़क पर आते-जाते लोग। - फोटो : संभल
संभल। जुमे की नमाज और कोर्ट में सुनवाई के दौरान शुक्रवार को संभल छावनी बना रहा। इस दौरान बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। जुमा नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई तो दुकानों के खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि मुख्य मार्ग पर ज्यादातर दुकानें खुली दिखाई दीं।
विज्ञापन

जुमा नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। ऐसे में आशंकित दुकानदार सुबह से अपनी दुकानों पर नहीं पहुंचे। जब जुमे की नमाज अदा हो गई तो कुछ ने दुकानों को खोला। जुमा नमाज के बाद शहर में कमिश्नर, डीआईजी ने डीएमए और एसपी के साथ पैदल मार्च भी किया। दुकान खोलने का आह्वान भी किया गया। जिससे शहर में कारोबार अपनी रफ्तार पर लौट सके।डीएम ने बताया कि दुकानदारों से लगातार संवाद किया जा रहा है। इसका असर भी है। बाजार में शुक्रवार को जरूर कुछ दुकानें बंद रहीं लेकिन दोपहर बाद ज्यादातर खुल गईं। शनिवार से शहर का बाजार अपनी पुरानी रौनक में लौटेगा। कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed