फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shop burn

दो दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Sat, 24 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sat, 24 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
shop burn
बदायूं रोड स्थित पावर हाउस कालोनी स्थित दो दुकानों में गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे आग की घटना हुई है। दुकानों से लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने दुकानदारों को सूचना दी। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भी पहुंच गईं। उध्ार, नरौली घर में खड़ी तीन बाइक, परचून की दुकान का कीमती सामान के साथ नगदी और समान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन



दोनों दुकानों में आग की घटना से करीब पांच लाख के नुकसान का अनुमान है। संभल गेट निवासी मोहम्मद रियाज की बदायूं रोड पर फर्नीचर की दुकान है। बराबर में ही पावर हाउस कालोनी निवासी मुकेश कुमार की जूते चप्पल की दुकान है। गुरुवार को रात करीब 11:30 बजे दुकान में आग लगने की पड़ोसियों ने सूचना दी।
विज्ञापन



दमकल ने भीषण अग्निकांड की गंभीरता भांपते हुए संभल की दो दमकल की गाड़ियां और बुलाईं। चंदौसी की एक दमकल की गाड़ी मौके पर खराब हो गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहम्मद रियाज ने बताया कि आग से उसकी फर्नीचर की दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मुकेश कुमार का कहना है कि उसकी जूते चप्पल की दुकान में साढ़े तीन लाख का नुकसान हुआ है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नगलिया बल्लू में गुरुवार की रात करीब 12 बजे घर में आग लग गई।


अग्निकांड के समय परिजन छत पर सोए हुए थे। आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने सूचना दी। परिजनों ने शोर मचाया। मोहल्ले के लोगों की मदद से परिजनों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नरौली क्षेत्र के गांव नगलिया बल्लू निवासी राजमाला अपने पुत्र और पुत्र वधुओं के साथ गुरुवार की रात करीब 10 बजे घर की छत पर सोने गई।


रात करीब 12 बजे घर में आग लग गई। शोर सुनकर परिजन नींद से जागे। छत से नीचे उतरकर देखा तो घर में भीषण आग लग चुकी थी। परिजनों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रात भर परिजन नुकसान के सदमे से बदहवास नजर आए।



घर में खड़ी तीन बाइक, परचून की दुकान का कीमती सामान के साथ नगदी और समान जलकर राख हो गए। संजय, अंशु पुत्र नन्हू, राजमाला पत्नी नन्हू और प्रवेश पत्नी संजय व अवधेश पत्नी अंशु का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed