{"_id":"58028cc24f1c1b691a28ed08","slug":"shohde-ko-dhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ट्रेनी कांस्टेबल की अश्लील वीडियो बनाने वाले को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ट्रेनी कांस्टेबल की अश्लील वीडियो बनाने वाले को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 16 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी महिला सिपाहियों ने युवक को पकड़ा और धुनाई करके सबक सिखा दिया। लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। बिना किसी पुलिस कार्रवाई के उसे छोड़ दिया गया है।
मोहर्रम व दशहरा पर असमोली थाना क्षेत्र में सुरक्षा के लिए कुछ अंडर ट्रेनी महिला सिपाहियों को भी बुलाया गया था। शनिवार को सुबह सात बजे एक महिला सिपाही बाथरुम में स्नान कर रही थी। बाथरूम की दीवार टूटी हुई थी।
तभी असमोली का एक युवक पहुंच गया। युवक ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बनानी शुरू कर दी। तभी साथी महिला सिपाहियों ने युवक को वीडियो बनाते हुए देख लिया। महिला सिपाहियों ने युवक को पकड़ लिया। मोबाइल अपने कब्जे में लेकर धुनाई शुरू कर दी। कुछ महिला सिपाही इस मामले में कार्रवाई कराने के लिए थाने ले जाने का प्रयास कर रही थी। कुछ महिला सिपाहियों ने कार्रवाई कराने से मना कर दिया। इसके बाद युवक को भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।