फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shocking video from Sambhal: Strange story of thieves who broke into a shop, one danced, the other ate almonds

संभल से हैरान करने वाला वीडियो: दुकान में घुसे चोरों की अजब कहानी, एक ने डांस तो दूसरा उड़ाता रहा काजू-बादाम

Tue, 24 Dec 2024 01:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 01:11 PM IST
सार

संभल के बहजोई में चोरों ने दुकान में घुसकर करीब ढाई लाख रुपये का माल और नकदी चुरा ली। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर सामान समेटता और दूसरा डांस करता दिखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Shocking video from Sambhal: Strange story of thieves who broke into a shop, one danced, the other ate almonds
संभल में चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बहजोई में चोरों ने एक परचून की दुकान में फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दो चोर पड़ोसी के मकान के रास्ते दुकान में घुस गए। एक चोर सामान समेटने में व्यस्त तो दूसरा बेफिक्र होकर डांस करता नजर आया। इस वारदात में आरोपी नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन



स्वामी सुरेश चंद्र के बेटे हिमांशु ने बताया कि वह रात नाै बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह पड़ोसी ने फोन कर चोरी की जानकारी दी। दुकान पहुंचने पर देखा कि शटर के ताले बंद थे लेकिन भीतर का सामान बिखरा पड़ा था। काजू, बादाम, ड्राई फ्रूट्स, महंगी सिगरेट, गुटखा और पान मसाले के डिब्बे गायब थे।
विज्ञापन


गल्ले से 60 हजार रुपये भी चोर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर दुकान में वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए। एक चोर सामान समेटता रहा, जबकि दूसरा मस्ती में डांस करता दिखा। पड़ोसी मकान के टूटे ताले और लोहे का गेट काटकर चोर दुकान में घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। यह वारदात चौंकाने के साथ चोरों के अजीबो-गरीब अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया है।

छात्रों के दो गुटों में चली जमकर बेल्टें

चंदौसी के आवास विकास स्थित नर्सरी के पीछे सोमवार दोपहर तीन बजे करीब छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से एक दूसरे के साथ गाली गलौज होने लगी। इस दौरान कुछ छात्रों ने एक दूसरे के साथ बेल्टों से मारपीट करनी शुरू कर दी।

इसे देख लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने युवकों को समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन युवक लोगों से मारपीट करने पर उतारू हो गए। करीब आधे घंटे तक मारपीट होती रही। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। लेकिन पुलिस भी मौके पर नही पहुंची।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार रात आठ बजे करीब भी यहां युवकों में जमकर मारपीट हुई थी। बताया कि आवास विकास चौराहे स्थित नर्सरी के पीछे अन्य मोहल्ले के युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। जहां शराब पी जाती है। कई बार स्थानीय निवासियों की तरफ से पुलिस को मौखिक व लिखित रूप से शिकायत की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed