फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shivalayas started getting decorated for Mahashivratri, painting work is going on

Sambhal News: महाशिवरात्रि को लेकर सजने लगे शिवालय, रंग रोगन का कार्य जारी

Mon, 24 Feb 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 24 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shivalayas started getting decorated for Mahashivratri, painting work is going on
चंदौसी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को आस्था और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। एक ओर जहां नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोग त्योहार की तैयारी में जुटे हैं तो वहीं नगर व आसपास के क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों को सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है। रंग रोगन के बाद अब सजावट की जा रही है। महाशिवरात्रि पर नगर के सीता रोड स्थित मूंछों वाले शिव मंदिर, मौलागढ़ स्थित शिव मंदिर और गांव बेरनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भारी भीड़ उमड़ेगी। यहां मेला भी लगेगा। महादेव का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की भीड़ रहेगी। वहीं प्रमुख शिव मंदिरों समेत मोहल्ला मोती, सुभाष रोड, रामबाग रोड समेत गली मोहल्लों के शिवालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रंग रोगन के कार्य के बाद अब सजावट की जा रही है। मूंछों वाले शिव मंदिर के पुजारी गौरव शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। महादेव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों को मंदिर में प्रवेश के लिए अलग व्यवस्था की गई है। इस दौरान प्रमुख शिव मंदिर पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रहेगी।

आज राजघाट गंगा तट के लिए रवाना होंगे कांवड़िये
महाशिवरात्रि पर देवों के देव महादेव का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवड़िये सोमवार को राजघाट गंगा तट के लिए रवाना होंगे। शहर में करीब तीन हजार से अधिक कांवड़ आने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक से बढ़ कर एक सुंदर कांवड़ बनाई गई हैं। 25 फरवरी को भोर के पांच बजे से गंगा स्नान के बाद कांवड़ में गंगा जल भरकर कांवड़िये गंतव्य के लिए रवाना होंगे। इसी दिन शाम चार बजे से खुर्जा गेट से कांवड़ सेवा समिति की ओर से भगवान शिव की भव्य बरात निकाली जाएगी। जिसमें झाकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed