फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shikshamitra accused of molesting girl student sent to jail, service will end

छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोपी शिक्षामित्र जेल भेजा गया, सेवा समाप्त होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra accused of molesting girl student sent to jail, service will end
संभल। कक्षा चार की छात्रा के साथ विद्यालय के कक्ष में छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षामित्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग ने भी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने गांव में स्थित प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल के शिक्षामित्र के खिलाफ 11 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि उनकी बेटी परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। शनिवार को छुट्टी के समय विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र हरपाल ने बेटी से बैग घर पर रखकर वापस विद्यालय आने के लिए कहा। जब बेटी विद्यालय पहुंची तो शिक्षामित्र ने कक्षा की खिड़की बंद कर दी और अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी ने कई तरह का लालच दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षामित्र की सेवा समाप्त की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed