{"_id":"663962a396e8a3779a04acd4","slug":"shaurya-and-harsh-of-sacred-heart-topped-sambhal-news-c-204-1-chn1002-109916-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सेक्रेड हार्ट के शौर्य और हर्ष ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सेक्रेड हार्ट के शौर्य और हर्ष ने किया टॉप
Tue, 07 May 2024 04:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 07 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सीआईएससीई ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। जिले के टॉप थ्री मेधावियों में 10वीं और 12वीं में चंदौसी के सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा रहा है। 10वीं में सेक्रेड हार्ट काॅन्वेंट स्कूल चंदौसी के हर्ष मित्तल ने 96.6 प्रतिशत और 12वीं में इसी स्कूल के शौर्य सिंह ने 95.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है।
सीआईएससीई बोर्ड के जनपद में दो स्कूल हैं। सोमवार को सीआईएससीई ने अपना रिजल्ट जारी किया। सुबह दस बजे से ही छात्र-छात्राएं स्कूल में पहुंचने शुरू हो गए। सुबह 11 बजे वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया गया। रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। चंदौसी के सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने जिले के टॉप थ्री में जगह बनाई। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई। हाईस्कूल में सेक्रेड हार्ट के हर्ष मित्तल ने सर्वाधिक 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि रिद्धि अग्रवाल ने 96.2 प्रतिशत और तालिया शर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं इंटरमीडिएट में सेक्रेड हार्ट के शौर्य सिंह ने विद्यालय में सर्वाधिक 95.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि सिद्धार्थ शर्मा और यश प्रताप ने 93.75 प्रतिशत, भुवि अग्रवाल और हर्षदेव ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है। वहीं संभल के होली सुफा पब्लिक स्कूल में 10वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आईसीएसई 2024 कक्षा 10
हर्ष मित्तल
प्राप्तांक
96.6 प्रतिशत
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल देवरखेड़ा
रिद्धि अग्रवाल
प्राप्तांक
96.2 प्रतिशत
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल देवरखेड़ा
तानिया शर्मा
प्राप्तांक
95.6 प्रतिशत
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल देवरखेड़ा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आईएससी 2024 कक्षा 12
शौर्य सिंह
प्राप्तांक
95.25 प्रतिशत
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल देवरखेड़ा
सिद्धार्थ शर्मा
प्राप्तांक
93.75 प्रतिशत
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल देवरखेड़ा
यश प्रताप सिंह
प्राप्तांक
93.75 प्रतिशत
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल देवरखेड़ा
भुवि अग्रवाल
प्राप्तांक
93. प्रतिशत
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल देवरखेड़ा
हर्षदेव
प्राप्तांक
93. प्रतिशत
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल देवरखेड़ा
-- -- -- --
डॉक्टर बनना चाहते हैं शौर्य सिंह
सीआईएससीई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में चंदौसी के शौर्य सिंह ने जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। वह डॉक्टर बनना चाहते है। रविवार को हुई नीट परीक्षा में भी वह शामिल हुए। शौर्य ने बताया कि वह घर पर पांच से छह घंटे पढ़ाई करते थे। इसके अलावा कोचिंग भी ली है। शेड्यूल के हिसाब से अलग अलग विषय को समय दिया। उनके पिता कुंवरपाल सिंह बिजली विभाग में लाइनमैन है। मां वविता गृहणी है। एक बड़ी बहन है, सीमोनी सिंह उसने भी नीट की परीक्षा दी है।
विज्ञापन
इंजीनियर बनना चाहते हैं हर्ष मित्तल
चंदौसी के शक्तिनगर कॉलोनी में रहने वाले हर्ष मित्तल ने 10वीं की परीक्षा में जनपद में पहला स्थान पाया है। उनके पिता अमित गुप्ता व्यवसाय करते हैं। हर्ष ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। जेईई की तैयारी आगे करेंगे। 10वीं की परीक्षा के लिए छह से सात घंटे पढ़ाई की। मोबाइल से वह दूर रहते हैं।