फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shariq wanted to trigger a national-level controversy by having police personnel killed.

Sambhal News: पुलिसकर्मियों की हत्या कराकर राष्ट्रीय स्तर का विवाद बनाना चाहता था शारिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Shariq wanted to trigger a national-level controversy by having police personnel killed.
संभल। न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट से 24 नवंबर 2024 के बवाल को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। दुबई से गिरोह चला रहा शारिक साठा पुलिसकर्मियों की हत्या कराना चाहता था। उसका उद्देश्य विवाद को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना था। उसकी मंशा थी कि पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद कर्फ्यू लग जाएगा और विवाद राष्ट्रीय स्तर का बन जाएगा। इससे उसके गिरोह का वर्चस्व भी बनेगा। इसका उल्लेख न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में किया गया है।
विज्ञापन

न्यायिक जांच आयोग को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जो बयान दर्ज कराए हैं, उसमें बताया है कि शारिक साठा ने अपने गुर्गों को बवाल में भेजकर गोलियां चलवाई थीं। गुर्गों ने पुलिस पूछताछ में यह जानकारी दी थी। उसने गुर्गों को विदेशी हथियार भी उपलब्ध कराए थे। जिन हथियारों से गोलियां चलाई गईं। पुलिस और फोरेंसिक टीम को कारतूस, खोखे मिले थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हथियार भी बरामद हो गए थे। जो कारतूस और खोखे मिले थे वह पाकिस्तान में बने हुए थे। एसपी ने ही बताया कि सरायतरीन निवासी बिलाल, कोटगर्वी निवासी नईम, अयान और तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ की हत्या इस गिरोह ने ही की थी। एक युवक गोली लगने से घायल भी हुआ था।
विज्ञापन

एप के माध्यम से गुर्गों से की बात
बवाल से पहले शारिक साठा ने अपने गुर्गे गुलाम से एप के माध्यम से बातचीत की थी। पत्नी से भी एप के माध्यम से ही बातचीत की गई थी। गुलाम ने ही हथियार मुल्ला अफरोज और वारिस को उपलब्ध कराए थे। इन हथियारों से ही गोलियां चलाई गईं। एसपी ने न्यायिक जांच आयोग को दिए बयान में यह भी बताया कि वह एप का इस्तेमाल बातचीत के लिए इसलिए कर रहा था ताकि उस तक पुलिस न पहुंच सके लेकिन उसके गुर्गे पकड़े गए तो पूरी साजिश का राजफाश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में नकली पासपोर्ट बनवाकर दुबई भागा साठा

हथियार, सोना तस्करी के अलावा आईएसआई के नकली नोट भारत में खपाने के लिए सक्रिय रहे शारिक साठा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हथियार और नकली नोट के मामले दर्ज किए गए थे। सोना तस्करी उसके भागने के बाद उजागर हुई थी। एसपी ने न्यायिक जांच आयोग को दिए बयान में बताया है कि वह नकली पासपोर्ट के माध्यम से 2020 में दुबई भागा है। वह वाहन चोरी की घटनाएं भी वहीं से कराता है। उसका एक गिरोह है जो पूरे देश में सक्रिय है। वाहन चोरी के 60 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिल्ली के थानों में दर्ज हैं। मालूम हो पुलिस शारिक साठा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी कर रही है। ताकि इंटरपोल के माध्यम से उसकी गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed