फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shariq Sata's confiscated land will be allotted to the police department, correspondence begins

Sambhal News: शारिक साटा की जब्त जमीन पुलिस विभाग को होगी आवंटित, पत्राचार शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Shariq Sata's confiscated land will be allotted to the police department, correspondence begins
शारिक साटा - फोटो : शारिक साटा
संभल। असमोली सीओ कार्यालय संभल-हसनपुर मार्ग पर शारिक साटा की जब्त जमीन में बनाने की तैयारी है। प्रशासन द्वारा जब्त की गई जमीन को पुलिस विभाग के लिए आवंटित किया जाना है। इसके लिए पत्राचार भी शुरू हो गया है। एसपी ने डीएम को पत्र भेजकर जब्त जमीन सीओ कार्यालय के लिए आवंटित किए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

अभी तक असमोली सीओ असमोली थाने में बने कार्यालय में बैठते हैं लेकिन उनका सर्किल नखासा थाने तक लगता है। ऐसे में एसपी ने निर्णय लिया है कि असमोली सीओ कार्यालय भी संभल शहर में ही बनाया जाए। ताकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें।
विज्ञापन

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शारिक साटा की साजिश की भूमिका प्रकाश में आई थी। आरोपी की हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में गैंगस्टर के तहत की गई कार्रवाई में करीब दो करोड़ रुपये की जमीन जब्त की गई है। इस जमीन के नजदीक में ही हिंदूपुरा खेड़ा प़लिस चौकी बनाई गई है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि असमोली सीओ कार्यालय हिंदूपुरा खेड़ा में बनाने का निर्णय लिया गया है। जब्त जमीन आवंटित किए जाने के लिए भी आग्रह किया है। इसके बाद कार्यालय बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed