फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shabash chaukidaar! malik ko bulakar chor daudaye

शाबाश चौकीदार! मालिक बुलाकर चोर दौड़ाए

Thu, 22 Dec 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 22 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार को आहट हुई तो उसने कूमल लगाए जाने की सूचना शोरूम स्वामी को दे दी। सूचना मिलने पर  शोरूम स्वामी मौके पर पहुंचे। अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया तब चोर भागे। भरे   चौराहे पर दुकान में यह घटना होेने के बाद सुरक्षा को लेकर दुकानदार और शोरूम स्वामी चिंता में हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के शंकर चौराहा पर हर समय पुलिस की पिकेट रहती है। मंगलवार की रात चोरों ने राजीव इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की दीवार में कूमल लगा लिया। आवाज होने पर चौकीदार सक्रिय हो गया। उसने तत्काल ही शोरूम स्वामी को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे शोरूम स्वामी ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। तब जाकर चोर भागे। शोरूम स्वामी की सक्रियता से बड़ी घटना होने से बच गई। इसके अलावा जालब सराय निवासी विनोद उर्फ बृजवीर के घर में मंगलवार की रात्रि चोरों ने कूमल लगा लिया। घर में रखा पचास किलोग्राम मैंथा ऑयल और चार तोला सोने के जेवरात सहित करीब पौने दो लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। घटनाओं की तहरीर संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। शंकर चौराहे की घटना का कोतवाल ने संज्ञान लिया है। उनका कहना है कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed