फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shab-e-barat ः muslims prays to god

अल्लाह की इबादत संग पुरखों के कब्र किए रोशन 

Mon, 23 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 23 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
shab-e-barat ः muslims prays to god
संभल में बाबा मल्लक शाह की मजार पर दुआ करते अकीदतमंद। अमर उजाला
शब-ए-बरात पर रविवार को अकीदतमंदों ने अल्लाह की इबादत कर  अपने बुजुर्गों की कब्रों पर दीपक जलाए। इस दौरान बच्‍चों ने आतिशबाजी की। साथ ही घर को रोशन भी किया। सारी रात अल्लाह की इबादत का सिलसिला जारी रहा। माना जाता है कि शब-ए-बरात के दिन जो अल्लाह की इबादत करते हैं। अल्लाह उनके सारे गुनाह माफ कर देता है। सपा जिला सचिव सईद अख्तर इस्राइली के नेतृत्व में लोग मल्लक शाह मियां के मजार पर पहुंचे।
विज्ञापन


कब्रिस्तान में पहुंचकर बुजुर्गों की मगफिरत के लिए दुआ की। उनके साथ बिट्टू वारसी, अजीम सैफी, मोहम्मद शाकिर, हमजा आदिल, अबूजर आदिल, मोहम्मद जुबैर, यावर, जहीन, नवील अहमद, मोहम्मद नदीम, बिलाल अंसारी आदि मौजूद रहे। सिरसी में भी शब-ए-बरात पर अकीदतमंदों ने इबादत की। अहले सुन्नत की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सफी ने बताया कि कब्रिस्तानों में जाकर मगफिरत की दुआएं मांगी जाती हैं।
विज्ञापन


वहीं, चंदौसी में शब-ए-बरात पर शहर के कब्रिस्तान बिजली की रोशनी में डूबे नजर आए।   रात भर इबादत करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में पहुंचे। अपने पूर्वजों की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed