फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sewer line problem in sambhal

ढई करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी जलभराव से नहीं मिली निजात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
sewer line problem in sambhal
नगर पालिका द्वारा बिछाई गई सीवर लाइन के चैंबर से आए दिन होते हैं हादसे। ईटों से भरी ट्रॉली इसी चैं? - फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर पालिका ने सोतीपुरा, हातिम सराय और ख्वास खां सराय में जलभराव से निजात के लिए ढाई करोड़ रुपये सीवर लाइन बिछाने और सड़क निर्माण करने में लगा दिए। यह कार्य पूरा हुए भी एक वर्ष से ज्यादा समय हो गया। भुगतान भी करीब पूरा ही हो चुका है। नगर पालिका का दावा है कि 80 प्रतिशत भुगतान किया गया है। जबकि सूत्रों के अनुसार पूरा भुगतान कर दिया गया। सवाल यह उठता है कि अगर भुगतान कुछ कम भी किया गया है तो सीवर लाइन को चालू क्यों नहीं किया गया। चैंबर भी अधूरे पड़े हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

राहत देने के बजाए नगर पालिका ने लोगों को परेशान करने का काम किया है। नगर पालिका के मोहल्ला ख्वास खां सराय, हातिम सराय और सोतीपुरा में काफी समय से जलभराव की समस्या है। इस समस्या से इन तीनों मोहल्लों के करीब 50 घर पानी के बीच खड़े हैं। यह घर गिर भी सकते हैं और संक्रमित बीमारी और खतरनाक कीड़ों का खतरा हर समय मंडराता रहता है। इस इलाके के लोगों ने काफी बार समाधान की मांग उठाई पर समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

मजबूरन जलभराव के बीच ही रहने को मजबूर हैं। नगर पालिका ने करीब एक करोड़ की लागत से सीवर लाइन सोतीपुर से बिछाई और उस सीवर लाइन पर डेढ़ करोड़ की लागत से सड़क बना दी। जलभराव अब तक जस का तस है। ढाई करोड़ रुपये शासकीय धन के इस्तेमाल हो गए पर आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली। सवाल यह उठता है कि जब कार्य पूरा हुए इतना समय बीत गया तो चैंबर अब तक अधूरे क्यों हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। चैंबर बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। जिसके बाद जलभराव से निजात मिल जाएगी।
रामपाल सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, संभल।
सीवर लाइन का मामला संज्ञान में नहीं है। अब जानकारी मिली है। इसकी विस्तार से जानकारी लेता हूं। गड़बड़ी पाई गई तो जांच कराई जाएगी। उत्तरदायित्व तय होगा।
केके अवस्थी, अपर जिलाधिकारी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed