फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Several demands were raised, including monthly payments to farmers.

Sambhal News: किसानों के घरेलू बिल प्रतिमाह निकलवाने समेत कई मांगें उठाईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Several demands were raised, including monthly payments to farmers.
संभल में मुख्य बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू बीआरएसएस के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : अमर उजाला
संभल। भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्य बिजलीघर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अरविंद कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू बीआरएसएस के जिलाध्यक्ष कामेंद्र सिंह ज्ञापन में कहा कि बिजली निगम के मीटर रीडर घरेलू बिल निकालने के लिए प्रतिमाह नहीं आते। किसानों को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है। मीटर रीडर द्वारा प्रतिमाह बिल निकाला जाए। आरोप लगाया कि अधिकारी व कर्मचारी बिजली चोरी की आड़ में उपभोक्ताओं के मीटर की वीडियो बनाकर मुकदमों का डर दिखाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने की मांग की। कहा कि स्मार्ट मीटर जांच में किसी भी रूप में खरे नहीं उतर रहे। इसलिए स्मार्ट मीटर न लगवाए जाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों की खतौनी में नाम, पिता का नाम और हिस्से को सही दर्ज कराने, गन्ना मूल्य का 525 रुपये प्रति कुंतल पर भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर कार्रवाई करने, अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त कर पात्रों के बनवाने, तहसील स्तर पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र व वारिसान दर्ज कराने की प्रक्रिया में सुधार कराने आदि की मांग की। इस दौरान कुलदीप शर्मा, मिंटू चौधरी, सुभाष चाहल, इस्माइल खां, सुरेंद्र चौधरी, शिवनारायण सैनी, संजीव, गुरुवचन सिंह, सेवकराम, छोटे सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed