फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Seven people have been booked for breach of peace in separate cases.

Sambhal News: अलग-अलग मामलों में सात पर शांतिभंग की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Seven people have been booked for breach of peace in separate cases.
बनियाठेर। शुक्रवार को थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं सहित सात लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि गुमथल गांव में भूरे नामक व्यक्ति मोहल्ले में गाली-गलौज कर रहा था। दूसरा मामला अशोकनगर का सामने आया, जहां शेर सिंह बेवजह गाली-गलौज करता मिला। तीसरा मामला बेहटा साहू गांव का है, जहां एक महिला ने अपने साथ अभद्रता होने की शिकायत पुलिस से की थी। वहीं, चौथा मामला नरौली चौकी क्षेत्र के मोहल्ला बंजारी कुमार का है। यहां बृहस्पतिवार रात बच्चों के विवाद को लेकर नाजमा, साईमा, रानी और रिजवाना के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी का शांतिभंग की धारा में चालान किया। संवाद
विज्ञापन


महिला से छिनैती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बनियाठेर। थाना पुलिस ने महिला से छिनैती करने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया सामान बरामद किया है। आरोपी की पहचान गांव आटा निवासी राजू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि 26 मार्च 2026 को गांव अल्लीपुर बुजुर्ग निवासी जमुना देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि बाइक सवार बदमाश उनके गले से तबजिया और हाथ में रखा बटुआ छीनकर फरार हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बनियाठेर में पहले से मारपीट और गाली-गलौज का मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed