{"_id":"62b223fcc4494976a1213560","slug":"seven-months-pregnant-woman-dies-due-to-wrong-treatment-in-private-nursing-home-chandausi-news-mbd4322048133","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी नर्सिंगहोम में गलत उपचार से सात माह की गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी नर्सिंगहोम में गलत उपचार से सात माह की गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में उपचार के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। पीड़ित पति ने नर्सिंगहोम पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पंजाबी कॉलोनी निवासी मुकेश बतरा का कहना है कि उनकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। उनकी पत्नी का उपचार सुभाष रोड स्थित निजी नर्सिंगहोम से चल रहा था। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मुकेश बतरा पत्नी का चेकअप कराने नर्सिंगहोम पहुंचे। यहां महिला चिकित्सक ने गर्भवती महिला में होमोग्लोबिंग कम होने की बात कही। महिला चिकित्सक ने नर्सिंगहोम की नर्स से गर्भवती महिला को ड्रिप लगाने की बात कही।
मुकेश का आरोप है कि ड्रिप चढ़ने में 40 मिनट का समय लगता है। मगर नर्स ने दस मिनट में ही ड्रिप चढ़ा दी, जिससे उनकी पत्नी को उल्टी होने के साथ-साथ हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख मुकेश ने महिला चिकित्सक को बुलाने का काफी प्रयास किया। मगर महिला चिकित्सक अपने नर्सिंगहोम के ऊपर बने मकान से नीचे नहीं आईं। कुछ देर बाद उनकी पत्नी रिचा की मौत हो गई। गर्भवती की मौत के पीड़ित पति ने घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। कुछ देर नर्सिंगहोम पहुंचे उनके साढ़ू शरद कपूर से चिकित्सक व स्टाफ ने अभद्रता की तथा मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम को भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी।