{"_id":"69309c37cd73cf6e170f3877","slug":"seven-days-later-police-have-failed-to-find-the-killers-of-the-missing-boy-and-teenager-sambhal-news-c-204-1-chn1011-124917-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सात दिन बाद भी लापता बालक और किशोर के हत्यारों को नहीं खोज पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सात दिन बाद भी लापता बालक और किशोर के हत्यारों को नहीं खोज पाई पुलिस
विज्ञापन
धनारी(संभल)। अपहरण के बाद किशोर की हत्या करने वाले और दूसरे भाई की तलाश में पांच थानों व एसओजी की टीमें लगातार प्रयास में जुटी हैं, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी न तो किशोर के हत्यारोपी पकड़ में आए हैं और न ही मृतक के भाई का पता चल सका है।
बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम मैथरा धर्मपुर निवासी रामौतार ने बीते 27 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें कहा था कि उनके दोनों बेटे अमरपाल (14) व कमल सिंह (10) अपनी ननिहाल मझोला गए थे। 26 नवंबर को यहां से बरात में जाने को वह पिकअप में बैठ गए थे, लेकिन बरात में नहीं पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। इसके बाद जब पता लगा कि बच्चों को एक रिश्तेदार युवक बरात में जाने की बात कहकर धनारी थाना क्षेत्र से पिकअप से उतारकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद रामौतार ने धनारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस बच्चों की तलाश कर ही रही थी कि बीती 29 नवंबर को सुबह रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघौली कल्लू के पास एक गन्ने के खेत में 14 वर्षीय अमरपाल का शव बरामद हुआ। दो दिन तक लगातार क्षेत्र के खेतों को पुलिस टीमों द्वारा खंगाला गया, लेकिन लापता बालक का कोई सुराग न हीं लग सका। अब दोनों भाइयों के अपहरण को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी और लापता बालक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि टीमें लगी हुई हैं, संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही हैं, जल्द ही लापता बालक को बरामद करने के साथ ही घटना का खुलासा किया जाएगा।