फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   'Set an example of harmony, people of Sambhal, celebrate the festival with brotherhood'

'सौहार्द की मिसाल पेश करें संभल के लोग, भाईचारे से मनाएं त्योहार'

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
'Set an example of harmony, people of Sambhal, celebrate the festival with brotherhood'
संभल के निरीक्षण भवन में धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते एडीजी बरेली राजकुमार। - फोटो : SAMBHAL
चंदौसी मार्ग स्थित निरीक्षण भवन में एडीजी राजकुमार व डीआईजी शलभ माथुर ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाए जाने के लिए धर्मगुरु व जिम्मेदार लोगों के साथ अमन कमेटी की बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में आग्रह करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए आगामी त्यौहार आपसी सौहार्द, भाईचारा व शांति से मनाएं। जिससे सौहार्द की मिसाल बने। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि धार्मिक संवेदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। कहीं कोई अप्रिय घटना की संभावना हो तो पुलिस को सूचना दें। यह जनपद गंगा जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है। इसी भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकलेगा। केवल परंपरागत कार्यक्रमों को ही अनुमति दी जाएगी। किसी नई परंपरा की शुरूआत नहीं होगी। उन्माद या झूठी अफवाहें फैलाने वालों व अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed