{"_id":"58deb1094f1c1bc20463f2ea","slug":"servant-loot-saraytareen","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी को बुलाकर पिटवाया लूट ले गई लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी को बुलाकर पिटवाया लूट ले गई लाखों का माल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायतरीन के कारोबारी को गुरुवार तकरीबन तीन बजे जगाकर नौकरानी ने साथी से पिटवाया। इसके बाद जेवर, नगदी समेत करीब साढ़े छह लाख रुपये का माल लूट ले गई। दोनों के जाने के बाद घर में कैद किए गए कारोबारी ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर शोर मचाया, तब कोल्ड स्टोरेज के चौकीदार पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई।
वारदात के वक्त कारोबारी की पत्नी और बच्चे बाहर थे और डेढ़ महीने से घर पर ही नौकरानी रह रही थी। घर पर अकेला पाकर आरोपी ने लूट का प्लान बना लिया। बताया जा रहा है कि करीब साढे़ छह लाख का माल ले गए।
कारोबारी मुशीर खां तरीन स्कूल संचालित करते हैं, उनके पास कोल्ड स्टोरेज भी है। उनका विदेशों में भी कारोबार बताया जाता है। रात तकरीबन तीन बजे नौकरानी ने सो रहे मुशीर खां को जगाया और उनसे पेट दर्द की बात कह कर नीबू मांगा।
विज्ञापन
नीबू लेने के कुछ देर बाद ही एक बार फिर नौकरानी लौटी और अबकी बार ताजे पानी के लिए मोटर चलाने का आग्रह किया। इस पर मुशीर खां मोटर चलाने के लिए घर के कैंपस में आ गए। मुशीर खां का कहना है कि, शायद इसी वक्त नौकरानी का करीबी युवक उनके बेडरूम में घुस गया। मुशीर खां इस बात से बेखबर थे और जैसे ही वह लेटे, लुटेरा उनके सीने पर सवार हो गया। मारपीट कर माल मांगने लगा।
मुशीर खां की उससे करीब दस मिनट तक गुत्थम-गुत्था हुई, लेकिन लुटेरे ने उन पर बेडरूम में रखे क्रिकेट के बल्ले से हमला कर दिया। उन पर कई वार किए। इसमें उनके हाथ, कंधे, सीने में चोट आई है। इसके बाद लुटेरे ने 200 ग्राम सोने के जेवर और पुराने पड़े 1500 डालर, 2000 रियाल, 10000 रुपये और 9 हजार का चेक लूट लिया। मोबाइल भी छीन लिया।
लूटपाट के दौरान उसने नौकरानी को भी बेडरूम में बुला लिया और नौकरानी ने लूटा गया माल ब्रीफकेस में पैक किया। इसके बाद दोनों रफूचक्कर हो गए। जाते-जाते वे मुशीर खां के हाथ पैर बांधकर उन्हें बेडरूम में ही कैद कर गए। बाहर से कुंडी लगा दी।
बाद में मुशीर खां ने किसी तरह से अपने को खोला और शोर मचाया तब घर के करीब में स्थित कोल्ड स्टोरेज के चौकीदार पहुंचे। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। वारदात में नौकरानी तबस्सुम को नामजद किया गया है। उसके साथी का नाम अज्ञात है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरे को तलाशा जा रहा है।