फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sensation spread after finding dead body of woman in Sambhal

Sambhal News: देवर के साथ रह रही महिला का घर में पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 22 Sep 2022 01:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 Sep 2022 01:11 PM IST
सार

मृतक महिला अपने देवर के साथ रहती थी। आठ साल पहले उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। पति दूसरी महिला के साथ जनपद के एक गांव में रहता है। बुधवार की देर रात महिला का शव घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा था।

विज्ञापन
Sensation spread after finding dead body of woman in Sambhal
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में देवर के साथ रह रही 36 वर्षीय महिला का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला है। महिला के शरीर पर चोट के निशान है तथा गले में गमछे का फंदा लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, मायके वालों के आने का इंतजार हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव रायपुर में अनीता 36 वर्ष अपने देवर के साथ रहती थी। आठ साल पहले उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। पति दूसरी महिला के साथ जनपद के एक गांव में रहता है। बुधवार की देर रात महिला का शव घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा था। महिला के गले में गमछे का फंदा लगा था और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची गुन्नौर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। अभी घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पति के दूसरी शादी कर लेने पर महिला मायके चली गई थी। देवर उसे अपने साथ लेकर आ गया था। महिला तभी से देवर के साथ रह रही थी तथा मृतका और देवर का छह माह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक वीके पूनिया ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। महिला की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। अभी मायके वाले नहीं आए हैं। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed