फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   selfi ne karaya bawaal

कपड़े धो रहीं महिलाओं के साथ सेल्फी लेने पर पथराव

Tue, 05 Dec 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 05 Dec 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
selfi ne karaya bawaal
संभल में हुए पथराव के आरोपियों को लेकर जाती कोतवाली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांव भवानीपुर में सरकारी हैंडपंप पर कपड़े धो रहीं महिलाओं के साथ सेल्फी लेने पर दो पक्षों में पथराव हो गया। आमने-सामने आए लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस बीच दोनों ओर के नौ लोग घायल हो गए। गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया। माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भवानीपुर में रविवार दोपहर के वक्त एक वर्ग के घर सामने लगे सरकारी हैंडंपप पर महिलाएं कपड़े धो रही थीं। आरोप है कि वहां खड़े होकर दूसरे वर्ग का एक युवक महिलाओं के साथ सेल्फी लेने लगा। महिलाओं के विरोध करने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


हलांकि, उस वक्त मामला शांत हो गया। सोमवार सुबह फिर से दोनों वर्गों के लोगों में विवाद हुआ। देखते ही देखते लोग आमने-सामने आ गए। गहमागहमी होने पर लाठी-डंडे चलने लगे। इस बीच पथराव भी हो गया जिससे अफरा तफरी मच गई। गांव में मारपीट-पथराव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। टकराव में कंचन सिंह पुत्र बलवंत सिंह, रिंकू पुत्र धीर सिंह, नेमपाल व धीर सिंह पुत्रगण बादाम सिंह व दूसरे वर्ग से स्वालिन, शमीम, शानू पुत्रगण यूनुस, इमरान व यूनुस पुत्रगण यूसुफ घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। अस्पताल में भी विवाद हो गया, तब पुलिस ने सख्ती की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी इलम सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed