{"_id":"62547984965b9e7ca90b78f0","slug":"seeing-the-incomplete-arrangements-at-the-purchasing-centers-the-additional-commissioner-expressed-displeasure-chandausi-news-mbd424441020","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर अधूरी व्यवस्थाएं देख अपर आयुक्त ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर अधूरी व्यवस्थाएं देख अपर आयुक्त ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
चंदौसी के मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्र पर रजिस्टर चेक करते खाद्य रसद विभाग के अपर आयुक्त अनिल
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति में लगाए गए सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का खाद्य रसद विभाग के अपर आयुक्त ने निरीक्षण किया। सेंटरों पर बारदाना, रजिस्टर व गेहूं न आने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्हें बताया कि अभी क्षेत्र में गेहूं की कटाई प्रारंभ हुई है, जिस कारण गेहूं नहीं पहुंच सका है। उन्होंने किसानों से वार्ता कर शीघ्र गेहूं खरीद शुरू कराने के निर्देश दिए।
सोमवार की दोपहर करीब दो बजे खाद्य रसद विभाग के अपर आयुक्त अनिल कुमार ने मंडी समिति में लगाए गए सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रय केंद्रों पर अभी तक गेहूं नहीं पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रामपुर, मुरादाबाद के क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्रारंभ हो चुकी है। जबकि यहां अभी तक खरीद शुरू नहीं की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जनपद में गेहूं की फसल की बुवाई देरी से हुई थी। जिससे गेहूं की फसल की कटाई अभी प्रारंभ हुई है। कुछ दिन में मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर गेहूं पहुंचना प्रारंभ हो जाएगा। निरीक्षण में अपर आयुक्त को गेहूं केंद्रों पर न ही बारदाना मिला और गेहूं खरीद के रजिस्टर भी पूरे नहीं मिले। उन्होंने क्रय केंद्रों पर मौजूद लोगों से रजिस्टर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अपर आयुक्त ने कहा कि क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों को कोई परेशानी होती है तो वह क्रय केंद्रों पर लगाए बैनर में अंकित मोबाइल नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा क्रय केंद्रों पर किसानों को अपनी समस्या बताने के लिए एक अन्य नंबर भी दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं को टीन शेट के नीचे ही रखा जाए। ताकि बारिश होने पर गेहूं सुरक्षित रह सके। इस दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजेता सिंह ने मंडी सचिव से कहा कि किसान अपना गेहूं आढ़तियों पर बेचेंगे। आढ़तियों द्वारा गेहूं खरीदने के दौरान हेराफेरी व घटतौली की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इस अवसर पर एसएमआई अर्जुन प्रसाद पाठक, अमित आजाद, मंडी सचिव मलखान सिंह, दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।