फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Secretary and Livestock Extension Officer suspended after Six bovine animals died in Sambhal

गोवंशीय पशुओं की मौत से हड़कंप: DM ने किया निरीक्षण, लैब भेजे गए चारे के नमूने... अधिकारियों पर गिरी गाज

Wed, 10 Jul 2024 07:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 07:45 PM IST
सार

संभल में फूड पॉइजनिंग से छह गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। इस मामले में डीएम ने सचिव और पशुधन प्रसार अधिकारी को निलंबित कर दिया है। जबकि गांव में चर्चा है कि 15 से ज्यादा पशुओं की मौत हुई है।

विज्ञापन
Secretary and Livestock Extension Officer suspended after Six bovine animals died in Sambhal
फूड पॉइजनिंग से गोवंशीय पशुओं की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव शरीफपुर में स्थित गोशाला में संरक्षित गोवंशीय पशुओं को हरे चारे के रूप में बाजरा खिलाया गया। इसमें छह पशुओं की मौत हो गई है। जबकि छह पशु बीमार हालत में हैं। प्राथमिक जांच पड़ताल में फूड पॉइजनिंग से पशुओं की मौत होने की जानकारी जिलाधिकारी द्वारा दी गई है। 

विज्ञापन


हालांकि चारे के नमूने बरेली की लैब भेजे गए हैं। जिससे सही जानकारी सामने आ सके। पशुओं की मौत से खफा हुए जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव सौरभ सिंह और पशुधन प्रसार अधिकारी शिवम को निलंबित किया है। साथ ही बीडीओ संभल, सीवीओ, डिप्टी सीवीओ व नोडल अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


शरीफपुर गोशाला में 175 गोवंशीय पशु होने का रिकॉर्ड है। इसमें से फूड पॉइजनिंग के चलते छह पशुओं की मौत हो गई। छह पशुओं का उपचार चल रहा है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने बताया कि हरा चारा बाजरे का खिलाया गया है। जबकि यह चारा खिलाना मना किया गया था। इससे ही पशुओं को फूड पॉइजनिंग हुई और छह पशुओं की मौत हो गई। जो पशु बीमार हैं उनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल में ग्राम पंचायत सचिव और पशुधन प्रसार अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। बाजरे का हरा चारा खिलाने से मना किया गया था इसके बाद भी पशुओं को हरे चारे के रूप में बाजरा खिलाया गया। यह बड़ी लापरवाही है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रति पशु 50 रुपये शासन से दिए जाते हैं। इसके मुताबिक हरा चारा, शुद्ध पानी, नमक, व अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed