फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Secretary accused of taking bribe from accountant suspended

Sambhal News: अकाउंटेंट से रिश्वत लेने का आरोपी सचिव निलंबित, गोदाम सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Secretary accused of taking bribe from accountant suspended
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुरसानी स्थित शरीफपुर बहुउद्देश्य प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के सचिव राकेशपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही समिति का गोदाम भी सील कर दिया है। विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सचिव को एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को अकाउंटेंट योगेंद्र सिंह से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। नखासा थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज है। अकाउंटेंट का आरोप था कि अगस्त 2023 से उनकी वार्षिक वेतनवृद्धि उनके वेतन में नहीं जोड़ी गई थी। समिति के सचिव से वेतनवृद्धि जोड़ने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। इसके बाद ही एंटी करप्शन की टीम से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी सचिव को एंटी करप्शन टीम ने जेल भेजा है। इसी क्रम में निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही समिति का गोदाम सील कर दिया गया है।विभागीय जांच के लिए संभल एडीसीओ राजेश कुमार त्रिपाठी को नामित किया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed